Vastu Tips: नए वर्ष में करें इन चीजों की खरीदारी, साल भर बनी रहेगी बरकत


By Ekta Sharma2022-12-01, 13:27 ISTnaidunia.com

नए वर्ष में खरीदारी

नए साल की शुरुआत में अगर वास्तु शास्त्र के हिसाब से कुछ चीजों की खरीदारी की जाए तो साल भर खुशहाली और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

मोरपंख

मोरपंख का संबंध भगवान कृष्ण से माना जाता है। साल 2023 शुरू होने से पहले मोर पंख की खरीदारी कर लें। मोर पंख घर में रखने से किस्मत के दरवाजे खुलने लगते हैं।

धातु का कछुआ

वास्तु के अनुसार कछुए को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। नया साल शुरू होने से पहले पीतल, कांसा या चांदी से बने कछुए की खरीदारी करना शुभ होगा।

मोती शंख

घर में मोती शंख रखने से कभी धन की कमी नहीं होती है। नए साल के लिए मोती शंख खरीद लें और पूजा करने के बाद तिजोरी में रख दें।

हाथी की प्रतिमा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में धातु से बनी हाथी की प्रतिमा रखना शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और बुरी शक्तियों का नाश होता है।

Healthy Snacks: ऑफिस में बार-बार लगती है भूख तो खाएं ये हेल्दी स्नैक्स