Vastu Tips: घर में कबूतरों का आना देता है अच्छे समय का संकेत? जानिए
By Ekta Sharma2022-12-09, 17:33 ISTnaidunia.com
लक्ष्मी जी के भक्त
कबूतर शांति का भी प्रतीक है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कबूतर लक्ष्मी के भक्त होते हैं। कहा जाता है कि जिस घर में कबूतर आते हैं, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है।
घर में कबूतर आना
ज्योतिष के अनुसार घर में कबूतरों का आना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आपके घर की छत या बालकनी पर कबूतरों का घोंसला है तो उन्हें खाने के लिए छोटे-छोटे दाने दें।
सभी संकट होते हैं दूर
जब तक कबूतर आपके घर में रहता है और आपके घर में भोजन करता है, तब तक आपके घर के सभी संकट और विघ्न दूर हो जाते हैं और आपका जीवन धन्य हो जाता है।
कबूतर का घोंसला
अगर आपके घर में कबूतर का घोंसला है तो यह बहुत ही अशुभ माना जाता है। कबूतरों को घर में ज्यादा देर तक घोंसला न बनाने दें। इससे आपका आर्थिक पक्ष धीरे-धीरे बिगड़ने लगेगा।
शुभ संकेत
अगर आपके घर की छत, बालकनी से कबूतर आपके बेडरूम में प्रवेश करता है तो आपके जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है
Health Tips: इन चीजों का करें सेवन, आपकी मांसपेशियां होंगी मजबूत