हिंदू धर्म में कई मान्यताएं और रीति-रिवाज है। कई चीजों के लिए मान्यता है जिससे संकेत मिलते है।
मान्यताओं के अनुसार कुछ चीजों का गिरना बेहद ही अशुभ माना जाता है। आइए जानते है कि किन चीजों के गिरने से अशुभ संकेत मिलते हैं।
अगर आपके के हाथ से नमक गिर जाता है तो इसका साफ संकेत है कि आपकी लाईफ में परेशानिया आने वाली हैं।
मान्यताओं के अनुसार यदि हाथ से छुटकर सिंदूर गिर जाता है तो इसका मतलब जल्द ही किसी प्रकार की बुरी खबर मिलने वाली है।
ऐसा माना जाता है कि यदि आपके हाथ से पूजा की थाली या दीपक गिर जाता है तो इसे बेहद ही अशुभ माना जाता है।
अक्सर लोगों से तेल गिरता ही है। शास्त्रों में तेल के गिरने को अशुभ बताया गया है, तेल गिरने से परिवार पर संकट आते है।
धन की देवी मां लक्ष्मी को चावल काफी प्रिय है। अगर आपके हाथ से चावल गिरता है तो मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है।