घर में अगर वास्तु के अनुसार चीजें रखी जाएं तो इसका काफी प्रभाव पड़ता हैं आइए जानते हैं कि बाथरूम में वास्तु कैसे ध्यान रखें।
बाथरूम घर का एक अहम हिस्सा होता हैं वास्तु के अनुसार बाथरूम में बहुत ही चीजें रखनी और नहीं रखनी चाहिए।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक बाथरूम में खाली बाल्टी नहीं रखनी चाहिए इससे दुर्भाग्य को बुलावा देना जैसा हैं।
अक्सर लोग बाथरूम में गीले कपड़े छोड़ देते हैं ऐसा बिल्कुल न करें ज्यादा देर बाथरूम में गीले कपड़े रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता हैं।
टूटा हुआ शीशा बाथरूम में न रखें इससे वास्तुदोष पैदा होने की संभावनाएं होती हैं।
आजकल लोग बाथरूम में पौधे रखने लगे है लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में पौधों को रखने से बचना चाहिए।
मुख्य गेट के ठीक सामने बने बाथरूम अशुभ होते हैं। इससे धन और स्वास्थ्य की हानि होती है।
वास्तु के अनुसार बाथरूम की सफ़ाई का असर घर की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है।