By Prakhar Pandey2023-04-02, 14:58 ISTnaidunia.com
वास्तु
घर बनाते वक्त वास्तु का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसा न करने पर घर में रहने वाले लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं। आइए जानते हैं वास्तु के हिसाब से बेडरूम कैसा होना चाहिए।
बेडरूम
हर घर में बेडरूम वो हिस्सा होता हैं जहां इंसान अपने जीवन का एक बहुत बड़ा समय बिताता हैं। इसलिए उसे बनवाते वक्त वास्तु का ध्यान रखना अति आवश्यक होता हैं।
पश्चिम दिशा
इस दिशा में बेडरूम होना अच्छा माना जाता हैं। इस दिशा में कमरा बनवाने के बाद लाल ये हरे रंग से पेंट कराने से कमरे में रहने वाले इंसान में पॉजिटिविटी आती हैं और अच्छा रिजल्ट मिलता हैं।
दक्षिण दिशा
इस दिशा में बेडरूम होने से उसमें रहने वाले व्यक्ति को शांति और सुकून मिलता हैं।इस दिशा में बड़े बुजुर्गों का कमरा हो तो अच्छा होता हैं।हालांकि विद्यार्थी को इस कमरे का प्रयोग करने से बचना चाहिए।
नैऋत्य दिशा
इस दिशा में बेडरूम होने से उसमें रहने वाले व्यक्ति को जीवन में स्थिरता मिलती हैं। इस बेडरूम में मुख्यत: उन्हें ही सोना चाहिए जो घर के मुखिया या वरिष्ठ सदस्य हो। व्यवसाय से जुड़े लोग यहां न सोएं।
पश्चिमी नैऋत्य
इस दिशा का संबंध उन ऊर्जाओं से होता हैं जो एक व्यक्ति को जीवन में किसी भी विषय पर ज्ञान ग्रहण करने की क्षमता को बढ़ाता हैं। पढ़ने वाले छात्रों के लिए यह एक अच्छी जगह होती हैं।
नैऋत्य
नैऋत्य दिशा दक्षिण-पश्चिम दिशा को ही कहां जाता हैं। माना जाता हैं कि इस दिशा का संबंध पृथ्वी तत्व से जुड़ा होता हैं।
बेडरूम
निर्माण के ज्यादा विकल्प न होने की स्थिति में आप बेडरूम को उत्तर पश्चिम या पूर्व दिशा की ओर भी बनी सकते हैं। बस ध्यान रखें कि रूम में कोई भी नेगेटिव पेंटिंग या कलाकृति न हों।
वास्तु शास्त्र से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ