आपके जीवन का हर पहलू वास्तु शास्त्र से जुड़ा हुआ होता है। अगर हर काम को वास्तु शास्त्र के अनुसार करें, तो भाग्य भी साथ देता है।
वास्तु टिप्स वास्तु शास्त्र का व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व होता है। वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से जीवन सुख-शांति से गुजरता है।
अच्छे भाग्य के लिए जरूरी है कि सबसे पहले घर में मां लक्ष्मी का प्रिय पौधा तुलसी लगाएं। इसको घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।
अगर घर में अशांति बनी हुई है, तो सबसे पहले स्नान करने के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का घर में वास होगा।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तिजोरी को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इस दिशा में रखने से बरकत होती है।
रोजाना गाय माता को 1 रोटी खिलाएं। ऐसा करने से आपका सोया हुआ भाग्य भी खुल जाता है और जीवन में शुभ फल मिलते है।
घर में सुख-शांति और धन प्राप्ति के दिन कुबेर यंत्र स्थापित करें। वास्तु शास्त्र के अनुसार धन कुबेर यंत्र उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं।