हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र में घर से जुड़े नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया है।
झाड़ू का इस्तेमाल सभी घरों में होता है, लेकिन इसके सही नियमों के बारे में अधिकतर लोगों को नहीं पता है। सही नियम से झाड़ू लगाने से लाभ होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है इसलिए घर में इसका इस्तेमाल सही से करना चाहिए, वरना मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है।
अगर आप घर में नई झाड़ू को ला रहे है, तो इसका इस्तेमाल मंगलवार या शनिवार के दिन से करें। नई झाड़ू से सबसे पहले आंगन को साफ करना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में भूलकर भी सूर्यास्त के बाद झाड़ू को नहीं लगना चाहिए। सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक झाड़ू को इस्तेमाल करने के बाद खुली जगह पर नहीं रखना चाहिए। झाड़ू को हमेशा छुपा कर रखें।
अगर आप बाहर से घर में प्रवेश कर रहे है, तो भूलकर भी तुरंत घर में झाड़ू को न लगाएं, वरना लाभ की जगह हानि हो सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में साफ-सफाई रखने से मां लक्ष्मी का वास होता है। जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता उस घर में धन की कमी नहीं होती है।