बच्चे का पढ़ाई में नहीं लगता दिल? करें ये उपाय


By Shailendra Kumar05, Jun 2023 05:36 PMnaidunia.com

पढ़ाई से अरुचि

अक्सर माता-पिता को ये परेशान रहती है कि उनके बच्चों का पढ़ाई में बिल्कुल मन नहीं लगता। इसकी कई वजहें हो सकती हैं।

कमरे में वास्तु दोष

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर कमरे में वास्तु दोष हो, तो बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है। ऐसे में कुछ उपाय फायदेमंद हो सकते हैं।

उगते सूर्य का चित्र

कमरे की पूर्व दिशा में एक उगते हुए सूर्य का चित्र लगाएं। साथ ही उसके पीछे कोई दरवाजा या खिड़की न हो। इससे फायदा होगा।

सूर्य की रोशनी

पढ़ाई के कमरे में सूर्य की रोशनी पहुंचनी चाहिए। साथ ही इसकी पूर्व दिशा या ईशान कोण में देवी सरस्वती का चित्र लगाएं।

साफ-सुथरा कमरा

कमरा जितना खाली और साफ-सुथरा होगा, पढ़ाई में उतना मन लगेगा। पढ़ते समय मेज पर एक पानी का भरा गिलास भी रखें।

हल्के रंग की दीवारें

बच्चों के स्टडी रूम की दीवारें हल्के रंग की होनी चाहिए। हल्का पीला, गुलाबी या हरा रंग उन्हें पढ़ाई पर फोकस करने में मदद करते हैं।

स्टडी रूम में ग्लोब

बच्चों के स्टडी रूम में ग्लोब रखना शुभ माना जाता है। इस ग्लोब को उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है।

वास्तु दोष को दूर करते हैं ये पौधे