वास्तु शास्त्र में घर के लिए और जीवन में सुख शांति बनाए रखने के लिए उपाय बताए गए है। आज हम आपको बताएंगे कपड़ो से जुड़े कुछ नियमों के बारे में।
अगर हम वास्तु के नियमों के अनुसार कपड़ों को पहनते है, तो उनका लाभ विशेष लाभ मिलता है। कपड़ों के रंग का भी ध्यान रखना चाहिए।
जीवन में सुख-शांति और पॉजिटिव विचार को बनाए रखने के लिए सफेद वस्तुओं का चयन करना चाहिए। सफेद रंग आपको नकारात्मक सोच से बचाता है।
पीले रंग के कपड़े पहनने भी शुभ माना जाता है। इससे सफलता के रास्ते खुल जाते है और कुंवारे लोगों के लिए भी यह रंग बेहद शुभ माना जाता है।
शादी का योग बनाने के लिए हल्के रंगों के कपड़े पहनने चाहिए। कुंवारे लोगों को काला रंग पहनने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे उनकी शादी में देरी होती है। कपड़ो को चुनते समय गुलाबी, नारंगी और हल्के रंगों का प्रयोग करें।
कपड़े खरीदने के लिए शुक्रवार और सोमवार के दिन खरीदना बेहद शुभ होता है। वहीं मंगलवार और शनिवार को कपड़े खरीदने से शनि दोष लगता है।
एक ही कपड़े को बार-बार पहनने से धन और स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में बिना धोए कपड़े नहीं पहनना चाहिए। इससे आर्थिक समस्याएं बढ़ती हैं।
वास्तु के अनुसार, गंदे कपड़े पहनने से आपकी आर्थिक स्थिति पर गलत प्रभाव पड़ता है। ऐसे में जरूरी हैं कि आप हमेशा साफ-सुथरे और आकर्षक हल्के रंग के कपड़े पहनने की कोशिश करें।