Vastu: दिवाली पर करवाएं घर में वास्तु के अनुसार रंग


By Arbaaj29, Oct 2023 11:50 AMnaidunia.com

दिवाली 2023

दिवाली आने में सब कुछ ही हफ्ते बाकी है। इस दिन का हिंदू धर्म में बेहद ही खास महत्व होता है। दिवाली आस्था का एक त्योहार है।

वास्तु के अनुसार रंग

दीवाली आने से पहले लोग अपने-अपने घरों को सजाते और रंगवाते है, लेकिन घर का रंग करवाने से पहले वास्तु क्या कहता है इसके बारे में जान लेना चाहिए।

ड्राइंग रूम के लिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार दिवाली पर ड्राइंग रूम में आसमानी या नीले रंग का प्रयोग करना चाहिए। ड्राइंग रूम के लिए ये रंग अच्छा माना जाता है।

बेडरूम के लिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बेडरूम का रंग लाल या गुलाबी होना शुभ माना जाता है। दीवाली पर इन दोनों रंगों में से किसी एक का चयन कर सकते है।

स्टडी रूम के लिए

अगर घर में स्टडी रूम बना है, तो उस रूम में पीला रंग कराएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार पीला रंग मस्तिष्क को संतुलन में रखता है।

किचन के लिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार के इस दीवाली आप किचन में लाल रंग को करवा सकते है। इस रंग को करवाने से घर में शांति बनी रहती है।

हल्के रंगों का इस्तेमाल

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में ज्यादा गहरे रंगों के इस्तेमाल को ठीक नहीं माना जाता है, इसलिए हल्के रंगों का प्रयोग करें। हल्के रंगों से घर में नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं।

मां लक्ष्मी का आगमन

अगर आप इस दीवाली वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रंगों को करवाते है, तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में जरूर वास करेंगी।

धर्म और अध्यात्म की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इस तरह जलाएं दीपक, सारे झंझट से मिलेगा छुटकारा