शादी के बाद पति-पत्नी के रिश्ते में उतार-चढ़ाव आना आम बात है। वास्तु शास्त्र में सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कुछ अचूक उपायों का उल्लेख मिलता है।
पति-पत्नी के बेडरूम की दिशा बिल्कुल सही होनी चाहिए। शयनकक्ष को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही बनाना चाहिए।
बिस्तर के नीचे कबाड़ मतलब बिना काम की वस्तुओं को रखने से बचें। वास्तु के अनुसार, इससे घर के अंदर नकारात्मकता पैदा होती है।
बेडरूम में गलती से भी देवी-देवताओं की तस्वीर न लगाएं। ऐसा करेंगे तो पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव पैदा हो सकता है।
बेडरूम की दीवारों पर हल्के रंग का पेंट करवाना चाहिए। इससे घर के अंदर सकारात्मकता बनी रहेगी और पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा।
बेडरूम में कभी भी पति-पत्नी को दक्षिण दिशा में सिर करके नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से आपसी विवाद बढ़ जाता है।
बिस्तर के पास बेडरूम में कोई भी शीशा न रखें। दरअसल, शीशा घर में नकारात्मकता पैदा करने का काम करता है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।