घर में कहां लगा है वास्तु, ऐसे जानें
By Farhan Khan
2023-03-07, 15:24 IST
naidunia.com
वास्तु शास्त्र
वास्तु शास्त्र में सुख-समृद्धि के लिए कई तरह के नियम बनाए गए हैं जिसका पालन करने से घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
वास्तु को चेक
ऐसे में जरूरी है कि पहले घर के वास्तु को चेक किया जाए और अगर उसमें कोई दोष हो तो उसे दूर करने के उपाय किए जाएं।
उपाय
हम आपको कुछ उपाय बता रहे हैं, जिससे आप घर में लगा वास्तु चेक कर सकते हैं।
पूर्व दिशा
घर के उत्तर और पूर्व की दिशा खुली हो। इस दिशा में अच्छा प्रकाश आना चाहिए।
पश्चिम दिशा
घर में उत्तर-पश्चिम दिशा अर्थात् वायु कोण में हमेशा ड्राइंग रूम ही बनाना चाहिए। इसे अतिथि स्वागत कक्ष के लिए सबसे अच्छी दिशा मानी जाती है।
किचन
किचन दक्षिण पूर्व अर्थात् आग्नेय कोण में बनी हो। इस दिशा में बनी किचन में बनाया गया ना केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि इससे खाने में भी बरकत होती है।
ब्रह्म स्थान
घर के सेंटर को ब्रह्म स्थान कहा जाता है। घर का ब्रह्म स्थान हमेशा खुला होना चाहिए। इस स्थान पर कोई भी भारी फर्नीचर बिल्कुल ना रखें।
बेडरूम
घर के मुखिया का बेडरूम दक्षिण-पश्चिम में होना सबसे अच्छा माना जाता है। वहीं, बड़े बेटे का बेडरूम दक्षिण दिशा के मध्य में होना चाहिए।
Urfi Javed: उर्फी ने खास अंदाज में खास लुक के साथ फैंस को विश की होली
Read More