घर में सुख-समृद्धि चाहते हैं, वास्तु के इन टिप्स को अपनाएं
By Kushagra Valuskar
2023-05-03, 10:13 IST
naidunia.com
वास्तु शास्त्र
हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का खास महत्व है। वास्तु में बताए गए नियमों का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
वास्तु शास्त्र नियम
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कई ऐसी चीजें होती हैं। जिससे कई तरह की परेशानियां हो सकती है। इसलिए इन सामानों को घर से जल्द हटा देना चाहिए।
घर के सामने पेड़
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के सामने पेड़ नहीं होना चाहिए। इससे जीवन में सुधार मार्ग अवरुद्ध हो जाता है।
खराब दरवाजा
अगर घर का मुख्य द्वार खराब हो गया है, तो उसे ठीक कराएं। वास्तु के अनुसार, अगर घर का मेन गेट खराब है तो धन हानि बढ़ेगी।
कुआं
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के सामने कुआं नहीं होना चाहिए। यह घर में नकारात्मकता लाता है।
भारी वस्तुएं
भारी वस्तु हमेशा घर की नैऋत्य दिशा में रखना चाहिए। यह राहु ग्रह का शांत करता है। नैऋत्य कोण दक्षिण-पश्चिम के मध्य स्थान को कहते हैं।
शौचालय
दक्षिण-पश्चिम दिशा में शौचालय नहीं बनाना चाहिए। इस दिशा में होने से घर में राहु का प्रभाव रहता है।
इन चीजों में दूध से ज्यादा कैल्शियम मिलता है
Read More