घर में हैं अशांति तो वास्तु के ये उपाय अपनाएं


By Ayushi Singh29, Mar 2025 06:02 PMnaidunia.com

अक्सर घर में वास्तुदोष के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए वास्तु का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि घर में हैं अशांति तो वास्तु के ये उपाय अपनाएं-

ऊं का निशान बनाएं

घर में सुख-शांति के लिए मुख्य द्वार पर ऊं का निशान बना सकते हैं और ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

स्वास्तिक

हिंदू धर्म में स्वास्तिक को समृद्धि और सफलता का प्रतीक माना जाता है। इसे मुख्य द्वार पर बनाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

बेडरूम में टीवी और आईना

वास्तु के अनुसार, बेडरूम में बेड के सामने टीवी और आईना नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ने लगता है।

बाथरूम

वास्तु के अनुसार, बाथरूम का दरवाजा लकड़ी का होना चाहिए। अगर किसी ओर धातु को होता है तो इससे परेशानियां बढ़ने लगती है।

दो झाड़ू एक साथ न रखें

वास्तु के अनुसार, घर में एक साथ दो झाड़ू नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं बढ़ने लगती है और पैसों की तंगी होने लगती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

घर में हैं अशांति तो वास्तु के ये उपाय अपनाएं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

कमजोर लोगों को पहली पसंद होते हैं इस रंग के कपड़े