हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र में घर के लिए विशेष नियमों को बताया गया हैं जिसके कारण घर में शांति बनी रहती है।
वास्तु शास्त्र में घर की दिशा से लेकर कलर तक के बारे में बताया गया है। आइए जानते है वास्तु के अनुसार किचन में कौन सा रंग बेहतर होगा।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सफेद रंग करना बेहद ही शुभ माना जाता है। सफेद रंग सकारात्मकता का प्रतीक होता है।
किचन की अलमारी के लिए कोई रंग अच्छा माना जाता है तो वो नारंगी रंग है, इसलिए किचन की अलमारी के लिए नारंगी रंग को चुनें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन के लिए पीला रंग भी चुना जा सकता है। पीला रंग ताजगी का प्रतीक होता है।
गुलाबी रंग प्यार का प्रतीक माना जाता है ऐसे में आप किचन के लिए गुलाबी रंग को भी चुन सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के किचन में आप हरा रंग भी करवा सकते है। हरा रंग वास्तु के मुताबिक शुभ माना जाता है।