घर का नाम रखते समय याद रखें वास्तु के ये टिप्स


By Sahil28, Sep 2023 02:50 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र में उल्लेख है कि हर छोटी से छोटी चीज का असर आपके घर की सुख-समृद्धि पर पड़ता है। घर के नाम का भी प्रभाव आपके जीवन पर पड़ता है।

घर के शुभ नाम

सभी अपना घर बनाने का सपना देखते हैं, जिसके लिए वह अपने जीवन भर की कमाई पूंजी लगा देते हैं। वास्तु में बताया गया है कि घर के लिए किस तरह का नाम शुभ होता है।

सकारात्मक अर्थ

वास्तु शास्त्र की मानें तो घर का नाम ऐसा चुनना चाहिए, जिसका अर्थ सकारात्मक हो। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित किया जा सकता है।

नाम हो अद्वितीय

आपको अपने घर का ऐसा नाम रखना चाहिए, जो अद्वितीय हो यानी आपके पड़ोसी उस नाम का प्रयोग पहले से न करते हो।

पत्थर या लकड़ी पर लिखाएं नाम

वास्तु शास्त्र में उल्लेख किया गया है कि घर का नाम हमेशा पत्थर या लकड़ी पर उकेरना ही शुभ होता है। ऐसा करने का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

मुख्य गेट पर न लिखवाएं नाम

घर के नाम को गलती से भी मुख्य द्वार के गेट पर नहीं लिखवाना चाहिए। इसे प्रवेश द्वार की दीवार पर लिखना ही शुभ माना जाता है।

नाम के ऊपर लगाएं बल्ब

वास्तु में कहा गया है कि घर की नेम प्लेट के ऊपर एक बल्ब या ट्यूबलाइट लगानी चाहिए। इसकी मदद से भी घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होगा।

नाम के ऊपर बनाएं ये चिन्ह

अगर आप अपने घर के नाम का प्रभाव बढ़ाना चाहते हैं तो इसके ऊपर स्वास्तिक या ऊं का चिन्ह भी लगवा सकते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सूखे धनिया से करें ये 4 टोटके, हो जाएंगे मालामाल