कपल के बीच झगड़ा होना आम बात है, लेकिन लड़ाई के दौरान समझदारी से काम लेना बेहद जरूरी होता है। पति-पत्नी को एक दूसरे को समझने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसा करने से दूरियां कम होती हैं।
छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है। आज बात कर रहे हैं कि किन आसान वास्तु टिप्स के जरिए आपका रिश्ता पहले से बेहतर हो सकता है।
घर में आप रोमांटिक तस्वीर भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से ग्रहकलह को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है और आपसी झगड़े भी कम होंगे।
वास्तु में उल्लेख है कि रेड और पिंक कलर प्यार का प्रतीक होता है। आप घर के अलग-अलग हिस्सोंं में इन कलर का प्रयोग करक सकते हैं।
वास्तु में शीशे का संबंध समझदारी और स्नेह से होता है। पति-पत्नी के रिश्ते को स्थिर बनाने के लिए मिरर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।
घर में फूल और पौधे लगाना भी शुभ होता है। इनकी मदद से आपके घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा और रिश्तों में प्यार भी बरकरार रहेगा।
आप अपने रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए घर में अच्छी सुगंध का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए धूप, सुगंध और परफ्यूम जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
घर का माहौल सकारात्मक रखने के लिए जरूरी है कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। घर को स्वच्छ रखने से पति-पत्नी के बीच प्यार भी बढ़ता है।