वास्तु शास्त्र में हर चीज को रखने की सही दिशा बताई गई है। सभी के घर में शीशा होता है, लेकिन ज्यादातर लोग आईने को सही जगह नहीं रखते हैं, जिससे खुशहाली प्रभावित होती है।
घर की उत्तर दिशा को सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इस दिशा में शीशा रखने से घर के ऊपर देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है।
उत्तर दिशा में कुबेर देवता वास करते हैं। इस दिशा में शीशा लगाने से धन-धान्य की कमी नहीं रहती है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती रहती है।
शीशे को घर की पूर्व दिशा में भी लगाया जा सकता है। माना जाता है कि इस दिशा के कोने में शीशा रखने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है।
शीशा रखने के लिए घर की दक्षिण-पूर्व दिशा भी शुभ होती है। इस दिशा के कोने में आप शीशा लगा सकते हैं, जिससे घर के अंदर सुख-शांति बनी रहेगी।
शीशा घर के सही कोने में लगाने से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। इसके प्रभाव से नकारात्मकता दूर होती है और भाग्य का साथ मिलता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शीशा सही दिशा में लगाने से घर में खुशहाली का माहौल रहता है। इसके अलावा नकारात्मकता का असर कम होता है।
इस लेख में दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी पुष्टि हमारी तरफ से नहीं की जा सकती है।
यहां हमने जाना कि शीशा घर की किस दिशा में रखना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ