पैसा टिकता नहीं है? घर में आज ही लगाएं ऐसे चित्र


By Sahil29, Dec 2023 07:05 PMnaidunia.com

वास्तु टिप्स

यदि खूब मेहनत करने के बाद भी आपके घर में पैसा नहीं टिकता है तो इसके लिए आपको वास्तु के अनुसार घर में कुछ तस्वीर लगानी चाहिए।

घर में चित्र लगाना

घर में कुछ शुभ चित्रों को लगाने का सकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर देखने को मिलेगा। इनकी मदद से घर के अंदर की नेगेटिव एनर्जी भी दूर हो जाएगी।

भाग्य बढ़ाने वाले चित्र

आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए पूजा स्थान पर बैठी हुई लक्ष्मी का चित्र लगाएं। मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी।

देवी-देवताओं का चित्र

घर के अंदर देवी-देवताओं का साफ चित्र लगाना भी वास्तु में शुभ माना गया है। ऐसा करने से घर पर आने वाले सभी संकट दूर हो जाएंगे।

फूल या पानी का चित्र

फूल या पानी का चित्र ड्राइंग रूम में लगाने से परिवार वालों के बीच प्रेम बढ़ता है। इतना ही नहीं, आपसी विवाद भी कम हो जाते हैं।

घर में बढ़ेगी सुख-शांति

घर के अंदर सुख-शांति बढ़ाने के लिए भी आप इन तस्वीरों को घर के अंदर लगा सकते हैं। बता दें कि इससे आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।

चित्र लगाते समय बरतें ये सावधानियां

चित्र लगाते समय आपको ध्यान रखना चाहिए कि ये सभी चित्र बिल्कुल साफ होनी चाहिए। इनमें से किसी भी कमी का बुरा असर आपके घर पर पड़ सकता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अपराजिता का पौधा घर की इस दिशा में लगाएं, जाग जाएगी सोई किस्मत