घर के मेन गेट पर कुछ चीजों को लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपको लोगों की बुरी नजर से बचने में भी मदद मिलती है।
हिंदू धर्म में कुछ पेड़ और उनके पत्तों को पूजनीय माना जाता है। अशोक के पत्तों की माला बनाकर घर के मुख्य द्वार पर टांग दें। इससे घर की सुख-शांति बढ़ती है।
घर के मेन गेट पर पीपल के पत्तों की माला बांधने की परंपरा भी लंबे समय से चली आ रही है। इससे भी घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।
देवी-देवताओं की पूजा में सबसे ज्यादा आम के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप चाहे तो इसकी माला बनाकर घर के मुख्य द्वार पर बांध सकते हैं।
घर के मुख्य द्वार पर माला लटकाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। इसके अलावा, नकारात्मक ऊर्जा घर के पास भी नहीं आती है।
मेन गेट के पास मां लक्ष्मी के पैर भी आप लगा सकते हैं। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।
मां लक्ष्मी के चरण चिन्ह को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि जिस घर के बाहर लक्ष्मी के चिन्ह लगे होते हैं, वहां सुख-शांति हमेशा बनी रहती है।
मुख्य द्वार के पास भगवान गणेश की तस्वीर भी आप लगा सकते हैं। इससे घर के अंदर सुख-शांति का वास हमेशा के लिए बना रहता है।
यहां हमने जाना कि घर के मुख्य द्वार पर किन चीजों को बांधना शुभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ