आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के 7 उपाय
By Abhishek Pandey
2023-02-24, 16:02 IST
naidunia.com
आर्थिक तंगी से छुटकारा
वास्तु में जीवन से संबंधित सभी बातों का विस्तार से वर्णन किया गया है। वास्तु के इन उपायों की मदद से आर्थिक तंगी से छुटकारा पाया जा सकता है।
लक्ष्मी-कुबेर की मूर्ति
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए पूजा घर में मां लक्ष्मी और कुबेर की मूर्ति रखें।
हनुमान जी की फोटो लगाएं
आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने और घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा में पंचमुखी हनुमान जी की फोटो लगाएं।
पानी से भरी सुराही
वास्तु के अनुसार घर के उत्तर दिशा में पानी से भरी सुराही जरूर रखनी चाहिए। इस घड़े में आप कछुआ भी रख सकते हैं।
पिरामिड रखें
घर की जिस दिशा में वास्तु दोष हो उस दिशा में आप पिरामिड रख दें। चांदी, पीतल या तांबे का पिरामिड आर्थिक तंगी को दूर करने में कारगर माना जाता है।
दीपक
यदि आप लंबे समय से आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, तो घर के मुख्य द्वार पर रोजाना शाम को दीपक जलाएं।
तिजोरी की दिशा
वास्तु के अनुसार, घर में तिजोरी को हमेशा दक्षिण दिशा में रखना चाहिए और इसका दरवाजा उत्तर दिशा में खुलना चाहिए।
तुलसी का पौधा
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए घर के उत्तर या पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं। इससे धन प्राप्ति के नए साधन खुलेंगे।
IPL के एक ओवर में 30 से ज्यादा रन देने वाले गेंदबाजों की लिस्ट
Read More