घर में बरकत के लिए अपनाएं ये 5 वास्तु उपाय


By Ayushi Singh19, Jun 2025 03:32 PMnaidunia.com

वास्तु के अनुसार, घर में कुछ उपायों को नियमित रूप से करने पर जीवन में कई लाभ होते हैं। आइए जानते हैं कि घर में बरकत के लिए ये 5 वास्तु उपाय अपनाएं-

कपूर जलाएं

हिंदू धर्म में शुभ व मांगलिक कार्यो में कपूर का प्रयोग करना शुभ माना जाता है। घर में कपूर जलाने से वास्तु दोष दूर होता है।

शाम को दीपक जलाएं

शाम के समय मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है और इससे घर में सुख-शांति का वास होता है।

गाय को रोटी खिलाएं

वास्तु के अनुसार, दिन की पहली रोटी गाय को खिलाने से जीवन में सुख-शांति आती है और इससे वास्तु दोष दूर होता है।

शाम को झाड़ू न लगाएं

शाम के बाद झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज होती है और इससे आर्थिक परेशानियां बढ़ने लगती है।

पक्षियों को दाना खिलाएं

कहा जाता है कि रोजाना पक्षियों को दाना खिलाना अत्यंत शुभ माना गया है। साथ ही, इससे काम में आ रही बाधा भी दूर होती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

घर में बरकत के लिए ये 5 वास्तु उपाय अपनाएं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

ऑफिस बैग में मेकअप और ज्वेलरी रखने से क्या होता है?