कई बार तमाम कोशिशों के बावजूद जीवन में धन-दौलत, भूमि, भवन, आदि की चाहत पूरी नहीं हो पाती।
वहीं कुछ लोगों के जीवन में लगातार बाधाएं और परेशानियां आती रहती हैं। कभी भी घर में सुख-शांति नहीं रहती है।
वास्तु के अनुसार ऐसी अड़चनों और परेशानियों के पीछे दिशाओं से संबंधित दोष और नकारात्मक ऊर्जा होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सही दिशा में सही चीजों को रखने से सकारात्मक ऊर्जा और सुख-सौभाग्य बना रहता है।
आर्थिक परेशानियां दूर करने के लिए अपने पूजा घर में कुबेर यंत्र और माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय माना जाने वाला श्रीयंत्र रखें।
गणपति को सुखकर्ता और दुखहर्ता कहा गया है। उनकी नृत्य करती हुई मूर्ति को घर में रखने से हर समय खुशियां बनी रहेंगी।
यदि आप अपने पूजा घर में बांसुरी रखते हैं, तो इससे शनि का प्रकोप कम होता है और बाधाएं दूर होती हैं।
अगर घर में पैसा नहीं टिकता, तो कैश-बॉक्स या लॉकर का स्थान बदलें। धन स्थान हमेशा उत्तर की ओर होना चाहिए।
घर के प्रवेश द्वार पर लाल रंग के कपड़े में एक नारियल टांगें। आपके घर में हमेशा शुभता और संपन्नता बनी रहेगी।