हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु के बताए गए नियमों का पालन करने से घर से आर्थिक तंगी दूर रहती है।
अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे है या फिर पैसा आपके हाथ में नहीं टिकता है, तो इन चीजों को घर लाते ही धन वर्षा होने लगेगी।
वास्तु शास्त्र के अनुसार चांदी का सिक्का बेहद ही शुभ माना जाता है। घर में चांदी के सिक्के को लाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
पीतल के हाथी को घर में लाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। पीतल के हाथी से घर में सदैव सुख-शांति बनी रहती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लाफिंग बुद्धा लाने से पैसे को कमी नहीं होती है। लाफिंग बुद्धा से घर में धन की बरसात होती है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक दर्पण को घर में लाने से व्यापार में खूब लाभ मिलता है। व्यापार में नुकसान होने पर घर में दर्पण जरूर लाएं।
घर के लिए मनी प्लांट शुभ माना जाता है। मनी प्लांट का संबंध धन से होता है। इस पौधे को घर में लगाने से पैसों की बरसात होती है।