वास्तु शास्त्र में घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के उपाय बताए गए है आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं।
घर में नकारात्मक ऊर्जा के वास से कई सारी परेशानियां और आर्थिक तंगी भी आती हैं। इसलिए नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना बेहद जरूरी हैं।
वास्तु के अनुसार घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए समुद्री नमक लाभकारी होता हैं। नमक को पानी में मिलाकर पोछा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती हैं।
घर में घड़ी उत्तर दिशा या उत्तर पूर्व दिशा में लगाए और भूलकर भी खराब घड़ी को घर में रखें।
तुलसी से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता हैं। घर में अगर नकारात्मक ऊर्जा है तो तुलसी का पौधा पूर्व दिशा में लगाएं।
घर में घोड़े की नाल को रखना शुभ माना जाता हैं। घोड़े की नाल से नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति और धन की प्राप्ति होती हैं।
घर के मुख्य द्वार पर भगवान हनुमान की पंचमुखी तस्वीर को लगाने से नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती हैं।