वास्तु शास्त्र में जीवन की कई परेशानियों को दूर करने के उपाय बताए जाते हैं। इन्हें अपनाने से सफलता के मार्ग खुलते जाते हैं।
आज के समय में लोगों का ज्यादा समय ऑफिस में गुजरता है। ऐसे में जरूरी होता है कि आपको तरक्की के लिए ऑफिस डेस्क पर कुछ चीजों को रखना चाहिए।
आपको कोशिश करनी चाहिए कि घर की तरह ऑफिस प्लेस पर भी सकारात्मक माहौल बना रहें। इसके लिए आपको अपने ऑफिस डेस्क पर कुछ चीजों को जरूर रखना होगा।
वास्तु में जिस तरह घर के लिए कुछ पौधे बताए गए हैं। उसी तरह ऑफिस के लिए भी कुछ पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हें लगाने से आपका प्रमोशन भी हो सकता है।
आप अपने ऑफिस के डेस्क पर बैम्बू प्लांट लगा सकते हैं। कहा जाता है कि इस पौधे से लक आकर्षित होता है और वातावरण में सकारात्मक माहौल फैलता है।
आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके डेस्क पर सूखे और मुरझाए या कांटेदार पौधे नहीं होने चाहिए। वास्तु में ऐसे पौधों को शुभ नहीं माना जाता है।
कार्यक्षेत्र में गोल्डन के सिक्कों से भरा जहाज जरूर होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इसे डेस्क पर रखने से तरक्की के मार्ग खुलते हैं।
कार्यक्षेत्र में आप जिस जगह बैठकर काम कर रहे हैं। वहां पर पूरी रोशनी आनी जरूरी है। दरअसल, अंधेरे में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।