किराए के घर में अगर आप प्रवेश कर रहें हैं तो इन वास्तु टिप्स का आपको खास ख्याल रखना चाहिए।
जब भी लोग दूसरे शहर में किराए का घर लेते हैं तो वो इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि उनके रूम से ऑफिस, दुकान और बाकी चीजें कितनी दूर हैं। लेकिन वास्तु का भी आपको पता होना चाहिए।
घर में सबसे पहले पॉजिटिव फोटोज लगाएं। जिसमें उगता हुआ सूरज, झड़ने, 7 दौड़ते घोड़े, पहाड़ आदि की तस्वीरें शामिल है।
रेंट के मकान में सुगंधित चीजें जरूर जलाएं। आप अपने रेंट वाले मकान में धूप, दीप, अगरबत्ती और अन्य सुगंधित चीजें दे सकते हैं। नए रेंट के मकान में कभी भी टूटे फर्नीचर और फालतू की चीजें हटा दें।
किराए का घर कभी भी कब्रिस्तान, ट्रैफिक एरिया, अस्पताल, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर किराए का घर लेने से बचे। घर के पास बिजली का पोल या मोबाइल टावर होने से ऊर्जा का प्रवाह रुकता हैं।
ऐसा घर लें जिसमें हवादार कमरे हो और पूरे घर में अच्छा वेंटिलेशन होता रहें। घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन जरूरी हैं वरना आप हमेशा तनाव और विवाद में फंसे रहेंगे।
मेन गेट कभी भी दक्षिण-पूर्व, दक्षिण- पश्चिम और दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए। साथ ही घर की बालकनी भी इन दिशाओं में नहीं होनी चाहिए।
घर का मुख्य द्वार हमेशा उत्तर दिशा में होना चाहिए। ऐसे घरों में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती हैं और घर के लोगों में भी पॉजिटिव एनर्जी आती हैं।