छत से जुड़े ये नियम घर में लाएंगे सुख-समृद्धि


By Sahil05, Jun 2024 01:22 PMnaidunia.com

छत से जुड़े वास्तु नियम

घर की छत से जुड़े कुछ नियम वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं। माना जाता है कि इनका पालन न करने वालों के घर पर दोष लग जाता है।

घर की छत पर गंदगी न रखें

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर की छत को साफ रखना चाहिए। दरअसल, छत पर मौजूद गंदगी की वजह से पूरे घर में नकारात्मकता फैलने का खतरा रहता है।

फालतू सामान कभी न रखें

कुछ लोग फालतू या इस्तेमाल न किए जाने वाले सामान को छत पर रख देते हैं। हालांकि, ऐसा करने से भी घर पर वास्तु दोष लग सकता है।

बेकार टूटी हुई लकड़ी न रखें

घर की छत पर बेकार टूटी हुई लकड़ी को रखने से भी बचना चाहिए। माना जाता है कि छत पर कबाड़ रखना आर्थिक और मानसिक परेशानियों को न्योता देने के बराबर होता है।

पानी के लिए ढलान

छत पर पानी के लिए ढलान वास्तु के अनुसार ही रखना चाहिए। अगर पानी का ढलान दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ रखेंगे तो वास्तु दोष उत्पन्न नहीं होगा।

कांटेदार पौधे न लगाएं

वास्तु शास्त्र में कांटेदार पौधों को छत पर न लगाने की सलाह दी गई है। माना जाता है कि इसकी वजह से बच्चों के विकास में मुश्किलें पैदा होती हैं।

टूटा-फूटा फर्नीचर न रखें

घर की छत पर टूटा-फूटा फर्नीचर रखना भी अशुभ होता है। ऐसा करने से परिवार के लोगों के बीच कलह का माहौल बना रहता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। नईदुनिया की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।

वास्तु शास्त्र में छत पर कुछ चीजों को रखने की मनाही होती है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

12 जून को शुक्र करेंगे गोचर, 3 राशियों की पलटेगी किस्मत