वास्तु शास्त्र का हिंदू धर्म में विशेष महत्व हैं। वास्तु के नियमों को अगर सही से माना जाए तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं।
अक्सर रोटी बनाते समय लोग छोटी-छोटी गलतियां करते हैं इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं। आइए रोटी बनाने से जुड़े वास्तु के नियमों के बारे में जानते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार रोटियां बनाते समय भूलकर भी गिनना नहीं चाहिए। क्योंकि इससे घर में दरिद्रता का वास होता हैं।
वास्तु के अनुसार घर में जितने भी सदस्य हैं उनकी जरूरत से कम से कम 4 से 5 अधिक रोटी बनानी चाहिए।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक 2 रोटी मेहमानों के लिए बनानी चाहिए क्योंकि मेहमान भगवान का रूप होता हैं।
वास्तु के अनुसार हमेशा पहली रोटी गाय को और आखिरी कुत्ते को खिलानी चाहिए। मान्यताओं के अनुसार इसे शुभ माना जाता हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार गूंथे हुए बासी आटे का रोटी नहीं बनानी चाहिए। बासी आटे से बनी रोटी के कारण घर में क्लेश पैदा होता हैं।