हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु के नियमों का पालन करने से जीवन में खुशहाली और आर्थिक मजबूती बनी रहती है।
यदि आपके दुकान में बरकत नही हो रही है तो वास्तु शास्त्र में बताए गए इन उपायों को एक बार जरूर आजमाएं।
दुकान में भूलकर भी गंदगी जम न होने दें, क्योंकि गंदी जगह पर कभी भी धन की देवी मां लक्ष्मी का वास नही होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार दुकान में बैठते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। दुकान में उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक प्रवेश द्वार ईशान कोण या पूर्व दिशा की ओर होने से व्यापार में खूब उन्नति प्राप्त होती है।
दुकान के अंदर धन की देवी मां लक्ष्मी की तस्वीर को जरूर रखें। मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने से ही धन की प्राप्ति होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार दुकान के गल्ले में चांदी का सिक्का रखना शुभ माना जाता है। इस उपाय से दुकान में बरकत भी होती है।