अक्सर लोगों का मन काम करने में नहीं लगता है। वास्तु शास्त्र में दिमाग को शांत और कार्य पर फोकस करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं।
मेंटल पीस के लिए आप वास्तु शास्त्र की कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं। इन्हें अपनाने से आपका दिमाग शांत रहेगा और काम में मन लगने लगेगा।
घर में या कार्यक्षेत्र में अपने आसपास टूटी-फूटी चीजें न रखें। ऐसा करने से व्यक्ति के ऊपर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है।
ऑफिस में बैठने की दिशा का भी खास ध्यान रखना चाहिए। काम करते समय मुंह दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से काम में व्यक्ति का मन नहीं लगता है।
कुछ लोग खिड़की-दरवाजे बंद करके काम करते हैं। इसकी वजह से घर या ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं हो पाता है।
आसपास वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कुछ लोग अपने आसपास गंदगी फैलाकर रखते हैं। ऐसा करने से भी काम में मन नहीं लगता है।
कुछ लोग अपने पास कूड़ेदान रखते हैं, लेकिन इसे अपने बैठने की जगह के ठीक पास नहीं रखना चाहिए। वरना आपके ऊपर नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाएगी।
यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि वास्तु की टिप्स से दिमाग को शांत रखने में मदद मिलती है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ