Vastu Tips: स्टडी रूम ऐसा होगा तो बच्चे करेंगे टॉप
By Arbaaj
2023-05-03, 13:20 IST
naidunia.com
वास्तु
हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। आइए जानते है वास्तु के अनुसार छात्र का स्टडी रूम कैसा होना चाहिए।
स्टडी रूम
यदि स्टडी रूम गलत दिशा में होता है तो इसका पढ़ाई पर काफी प्रभाव हो सकता है। क्योंकि गलत दिशा के कारण नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
सही दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार स्टडी रूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में सबसे बेहतर माना जाता है। इस दिशा में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
दरवाजा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक स्टूडेंट के स्टडी रूम का दरवाजा पूर्व, पश्चिम या फिर उत्तर दिशा में होना चाहिए।
खिड़कियां
वास्तु में खिड़कियों का काफी महत्व होता है ऐसे में स्टडी रूम में खिड़कियां पूर्व दिशा में होनी चाहिए ताकि सूरज की किरणें सही से रूम में आ सकें।
रंग
वास्तु शास्त्र के अनुसार स्टडी रूम का रंग नीला या हरा होना चाहिए। इन रंगों से स्टडी रूम में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
वास्तु के नियमों के अनुसार छात्रों को अपने बिस्तर पर लैपटॉप और मोबाइल जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नहीं रखना चाहिए।
धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ
घर में रहेगी हमेशा खुशहाली, करें ये अचूक उपाय
Read More