Vastu Tips: घर में लगाएं ऐसा विंड चाइम, खींची चली आएंगी खुशियां


By Sahil25, Feb 2024 09:21 AMnaidunia.com

वास्तु टिप्स

घर में मौजूद सभी चीजों के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं। इतना ही नहीं, कुछ शुभ चीजों का रखना भी घर में फायदेमंद माना जाता है।

विंड चाइम

वास्तु शास्त्र में विंड चाइम को गुडलक का प्रतीक माना जाता है। मान्यता के अनुसार, इसे घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

दरवाजे या खिड़की पर लगाएं

विंड चाइम को घर के दरवाजे या खिड़की पर लगाना शुभ होता है। ऐसा करने से आपके घर का माहौल सकारात्मक ऊर्जा से भर जाएगा।

7-8 रॉड वाली विंड चाइम

परिवार के सदस्यों का सुख-सौभाग्य बढ़ाने के लिए 7-8 रॉड वाली विंड चाइम को लगाना अच्छा माना जाता है। मिट्टी का विंड चाइम ईशान कोण में लगाना शुभ होता है।

बेडरूम में विंड चाइम रखें

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि बेडरूम के अंदर 9 रॉड वाली विंड चाइम लगाएं। वहीं, ड्राइंग रूम में 6 रॉड वाली विंड चाइम लगा सकते हैं।

दोस्तों को गिफ्ट करें

विंड चाइम को दोस्तों को गिफ्ट करना शुभ माना जाता है। बता दें कि घर के मंदिर और किचन में विंड चाइम को लगाना शुभ नहीं माना जाता है।

विंड चाइम के नीचे न बैठे

अगर आपने घर में विंड चाइम लगाया है तो भूलकर भी इसके नीचे बैठने की गलती न करें। ऐसा करने का बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है।

धन से जुड़ी समस्या होगी दूर

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि विंड चाइम घर में लगाने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। बशर्ते इससे जुड़े जरूरी नियमों का ध्यान रखना होगा।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन राशियों के लिए सोना पहनना है अशुभ