Vastu Tips: इन पेड़ों की छांव में बैठेंगे तो मिलेगी पॉजिटिव एनर्जी
By Sandeep Chourey2023-04-14, 09:18 ISTnaidunia.com
पॉजिटिव एनर्जी का महत्व
वास्तु शास्त्र में पॉजिटिव एनर्जी का विशेष महत्व बताया गया है। पॉजिटिव एनर्जी में वह शक्ति होती है तो आपके काम को कठिन से सरल बना देती है।
इन पेड़ों की छांव में बैठे
प्रकृति ने हमें बहुत सी ऐसी चीजें दी है जिससे हमें पॉजिटिव एनर्जी प्राप्त होती है। इन्हीं में से कुछ ऐसे पेड़ भी शामिल हैं, जिनकी छांव में बैठने से पॉजिटिव एनर्जी प्राप्त हो
केले का पेड़
केले का पेड़ छात्रों के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। केले के पेड़ की छांव में यदि विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं तो उन्हें पाठ जल्दी याद हो जाता है। स्मरण शक्ति बढ़ती है।
नीम का पेड़
नीम का पेड़ शुभ परिणाम देने वाला होता है। नीम के पेड़ पर मां दुर्गा का वास माना जाता है। इसकी छांव में बैठने से शत्रुओं का नाश होता है और बुरी नजर दूर होती है।
पीपल का पेड़
पीपल का पेड़ चमत्कारी वृक्ष माना जाता है और इसमें देवताओं का वास होता है। इसकी छांव में बैठना शुभ होता है। यह पेड़ काफी ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी देता है।
आंवले का पेड़
आंवले के पेड़ की छांव में बैठने से ईश्वर की विशेष कृपा प्राप्त होती है और धन वृद्धि होती है। पौराणिक मान्यता है कि आंवले के पेड़ पर भगवान श्री हरि का वास होता है।
अमरूद का पेड़
अमरूद के पेड़ की छांव में बैठना बहुत ही सुखद एहसास होता है। मीठी खुशबू के साथ ही यह पेड़ पॉजिटिव एनर्जी से भर देता है। भगवान गणपति की कृपा प्राप्त होती है।
Health Tips : प्रदूषण भरे वातावरण में एलर्जी से बचने के लिए करें यह उपाय