Vastu Tips: घर में जरूर रखें ये 5 शुभ चीजें, हमेशा रहेगा मां लक्ष्मी का वास


By Shailendra Kumar06, Feb 2023 04:16 PMnaidunia.com

मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिसे घर पर रखने पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

घऱ में रखें ये चीजें

माना जाता है कि अगर घर पर मां लक्ष्मी से जुड़ी ये चीजें रखी जाएं, तो घर की आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी बनी रहती है।

धातु का कछुआ

हिंदू धर्म ग्रंथों में कछुआ को बहुत ही पवित्र और शुभ प्रतीक माना जाता है। कछुए में स्वयं मां लक्ष्मी का वास होता है।

घर पर रखें बांसुरी

अगर घर में आर्थिक परेशानी हो, तो बांसुरी घर के पूर्व या उत्तर दिशा में रखें। ये कई बाधाओं को दूर करता है।

मां लक्ष्मी की तस्वीर

घर पर मां लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति रखने पर धन में वृद्धि और घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।

घर में रखें शंख

शंख, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों को बेहद प्रिय होता है। दक्षिणावर्ती शंख में मां लक्ष्मी का वास होता है।

शालिग्राम का पूजन

शालिग्राम को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। इसकी घर में स्थापना और पूजा से मां लक्ष्मी स्वयं प्रसन्न हो जाती हैं।

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय, दूर होंगे कालसर्प और शनि दोष