सोने से पहले तकिए के नीचे रखें ये चीजें, धन से भर जाएगी तिजोरी


By Sahil12, Aug 2023 09:54 AMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में मौजूद चीजों की दिशाओं का विशेष महत्व होता है। आर्थिक लाभ से लेकर घर की सुख-शांति को वास्तु के नियम प्रभावित करते हैं।

आर्थिक तंगी

वास्तु में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र भी किया गया है, जिनमें सकारात्मक ऊर्जा होती है। इन चीजों को सिरहाने रखकर सोने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

मोर पंख

हिंदू धर्म में मोर पंख को धार्मिक रूप से अहम माना जाता है। सोते समय तकिए के पास इन्हें रखने से जीवन में आ रही धन की परेशानियां दूर हो जाएंगी।

लहसुन की कली

लहसुन का प्रयोग बुरी नजर से बचने के लिए भी किया जाता है। सिरहाने के पास एक लहसुन की कली जरूर रखें। इससे नकारात्मक प्रभाव खत्म होता है।

हल्दी की गांठ

सोते समय तकिए के नीचे हल्दी की गांठ को भी रखा जा सकता है। ऐसा करने से व्यापार और नौकरी में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं।

एक रुपए का सिक्का

अगर आप सोने से पहले तकिए के नीचे एक रुपए का सिक्का रखते हैं तो संभावना है कि आपकी आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी।

तुलसी की पत्तियां

तुलसी के पौधे का धार्मिक महत्व भी है और इसे शुभ माना जाता है। तुलसी के पत्तों को कमरे में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इलायची

आकार में छोटी दिखने वाली इलायची आपका भाग्य चमका सकती है। सोने से पहले इसे अपने पास रखने से अच्छा समय शुरू हो जाता है।

मूंग दाल

रिश्तों में मधुरता लाने के लिए मंगलवार की रात को दाल को तकिए के नीचे एक हरे कपड़े में बांधकर रखें। अगले दिन सुबह इसे दाल को मंदिर में मां दुर्गा के चरणों में अर्पित कर दें।

सिरहाने के पास जल रखें

सिरहाने के पास जल रखने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। एक तांबे के बर्तन में जल को रखें और सुबह इससे अपना मुंह धो लें।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Omg 2 से जुड़ी हैं ये 6 खास बातें