घर की इस दिशा में लगाएं शीशा, मिलेगी सुख समृद्धि


By Sahil29, Jun 2023 09:24 AMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र में दिशा का भी काफी महत्व होता है। चीजों को गलत दिशा में रखने से इसका प्रभाव घर के लोगों पर पड़ता है।

शीशा

शीशे के सामने खड़े होकर आप भी तैयार होते होंगे। हालांकि, घर में किस दिशा में शीशा रखा जाना चाहिए। इस बात पर कोई ध्यान नहीं देता है।

कहां नहीं लगाना चाहिए शीशा

वास्तु शास्त्र में शीशे को रखने की एक निश्चित दिशा बताई गई है। पहले जान लेते हैं कि किस दिशा में शीशा बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए।

दक्षिण और पश्चिम दिशा

दक्षिण और पश्चिम दिशा में शीशे को रखना अशुभ होता है। यदि आपके घर में इस दिशा में शीशा लगा है तो तुरंत हटा दें।

प्रभाव

ऐसी मान्यता है कि दक्षिण और पश्चिम दिशा में शीशे को लगाने से घर में आंतरिक क्लेश और शांति भंग होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

गलती से भी न रखें टूटा शीशा

घर में कभी भी टूटे शीशे को नहीं रखना चाहिए। आपने भी जरूर सुना होगा कि घर में रखें टूटे शीशे को रखना अशुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है।

साफ शीशे में देखें चेहरा

शीशे में चेहरा देखने को लेकर वास्तु शास्त्र में कहा जाता है कि चेहरा साफ शीशे में ही देखना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि धुंधले शीशे में चेहरा देखने से छवि खराब हो जाती है।

पूर्व और उत्तर दिशा में लगाएं शीशा

घर में हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में ही शीशा रखना चाहिए। उत्तर दिशा धन कुबेर की दिशा होती है। इसलिए इस तरफ शीशे को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हनुमानजी इन 4 राशियों को बनाते हैं अपार धन संपत्ति का मालिक