कपूर के उपाय करके घर का वातावरण करें शुद्ध, घर में बनी रहती है सुख-शांति।
घर के सदस्यों के काम में अक्सर बाधा आती है तो घर में सुबह-शाम कपूर जलाना चाहिए।
एक कटोरी में कपूर के कुछ टुकड़े लेकर वास्तु दोष वाले स्थान पर रख दें। कपूर खत्म हो जाए तो नए टुकड़े रख दें।
कुंडली में पितृ दोष या कालसर्प दोष हो तो व्यक्ति की तरक्की रुक जाती है। कपूर जलाने से राहु और केतु के भी दोष समाप्त हो जाएंगे।
दोषों से मुक्ति पाने के लिए घर में तीन समय सुबह, शाम और रात में कपूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से दोषों से जल्द मुक्ति मिलती है।
शनिवार को नहाने के पानी में कपूर और चमेली के तेल की कुछ बूंदे डालने से शनि दोष दूर होता है।
कपूर के प्रभाव से कार्य में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और घर में धन का आगमन होता है।
बेडरूम में कपूर जलाकर सोएं। इससे नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं और बुरे सपने से छुटकारा मिलता है।
पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा हो तो भी बेडरूम में कपूर जलाने से फायदा मिलता है।
हर रोज नई नई टिप्स पढ़ने के लिये naidunia.com को फालो कीजिए।