घर में अगर पैसों की किल्लत होने लगी हैं तो उसकी एक वजह घर में लगे इन 3 पौधों का मुरझाना भी हो सकता है। आइए जानते हैं किन 3 पौधों को कभी सूखने नहीं देना चाहिए।
हिंदू धर्म में पौधों का सूखना वैसे भी शुभ संकेत नहीं माना जाता है। यदि आप किसी पौधे का अच्छे से ध्यान रखते हैं तो ऐसी स्थिति भी नहीं आएगी।
मनी प्लांट अगर सूखने लग जाए तो आर्थिक परेशानी आ सकती है। मान्यता के अनुसार, अगर यह पौधा हमेशा हरा-भरा रहता है तो आपको कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
मनी प्लांट को घर में हमेशा दक्षिण पूर्व की दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा के देवता भगवान गणेश होते है। यह पौधा घर में होने पर कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
भगवान शनिदेव को शमी का पेड़ बेहद प्रिय होता है। यदि शमी का पौधा सूखने लग जाए तो यह आपके ग्रह दिशा के अनुरूप अशुभ फल दे सकता है।
शनि ग्रह से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग घर में शमी का पौधा लगाते है। ऐसा करने से शनिदेव शांत होते है। यह पौधा शिव जी को भी प्रिय होता है।
अगर अशोक का पौधा सूखने लगे तो बिना समय खराब किए तुरंत दूसरा नया पौधा लगा दें। इस पौधे का सूखना भी आपको आर्थिक परेशानी में ढकेल सकता है।
अशोक का पौधा सकारात्मक ऊर्जा देने वाला पौधा होता है। इसे घर के आंगन या मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए। इसके सूखने का मतलब परिवार पर संकट आना भी हो सकता है।