वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर की दीवारों पर तस्वीर लगाने से भी जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कुछ ऐसी तस्वीरों के बारे में भी बताया गया है, जिन्हें दीवार पर लगाने से परिवार में कलह होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में ऐसी तस्वीरें लगाने से बचना चाहिए जिसमें युद्ध या हिंसा को चित्रित किया गया हो। ऐसा चित्र लगाने से घर में नकारात्मकता का वास होता है और घर में कलह की स्थिति उत्पन्न होती
घर में डूबती हुई चीजों को दिखाते हुए चित्र को नहीं लगाना चाहिए। डूबती हुई नाव या जहाज और डूबता हुए सूरज का चित्र घर पर नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में उदासी का माहौल पैदा हो सकता है।
घर में झरने की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी की स्थिति पैदा हो सकती है। साथ ही पानी की तरह पैसा भी बिना किसी कारण से खर्च हो सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए।
इसके साथ कई ज्योतिष विद्वान घर पर ताजमहल की तस्वीर को लगाने से भी मना करते हैं। ताजमहल एक मकबरा है और घर पर ऐसी तस्वीर लगाना अशुभ माना जाता है। इसकी जगह आप किसी मंदिर या देवस्थान की तस्वीर लगा सकते है