रातरानी का पौधा लगाने से आपका पूरा गार्डन महक उठेगा। इसके फूल रात के वक्त खिलते हैं, इसलिए इसे रातरानी कहते है। इसकी खुशबू वातावरण को शांत रखती है।
परिजात के ये फूल रात में ही खिलते हैं और सुबह होते-होते सब मुरझा जाते हैं। यह फूल जिस घर-आंगन में खिलते हैं, वहां हमेशा शांति और समृद्धि रहती है।
रजनीगंधा के फूलों का उपयोग माला और गुलदस्ता बनाने में होता है। इसका सुगंधित तेल और इत्र भी बनता है। इसके कई औषधीय गुण भी हैं।
मोगरे के फूल गर्मी में खिलते हैं। इसकी महक से तन-मन को ठंडक का अहसास होता है। इसकी सुगंध गर्मी के अहसास को दूर रखती है।
जूही के फूल वर्षा ऋतु में खिलते हैं। उसकी सुगंध से मन और मस्तिष्क के सारे तनाव दूर हो जाते हैं। इसकी खुशबू वातावरण को शुद्ध बना देती है।
गुलाब फूलों का राजा है। यह घर को महकाने से लेकर भगवान की पूजा में काम आता है। वास्तु शास्त्र में इसे सुख-समृद्धि व भाग्य से भी जोड़ा गया है।