गिनकर रोटी बनाने वाले जान लें ये नियम, वरना बाद में होगा पछतावा


By Sahil06, Jun 2024 07:08 PMnaidunia.com

रोटी बनाने के नियम

किचन को घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। जहां पर मां अन्नपूर्णा का वास होता है। वास्तु शास्त्र में रोटी बनाने से जुड़े कुछ नियम भी बताए गए हैं।

रोटियां गिनकर न बनाएं

अक्सर महिलाएं रोटियां बनाने से पहले गिनती हैं कि कौन कितनी रोटी खाएगा। हालांकि, वास्तु शास्त्र में ऐसा करना सही नहीं माना जाता है। 

अशुभ माना जाता है

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि रोटी गिनकर बनाने से घर में दुर्भाग्य आता है। यही कारण है कि रोटियों की गिनती नहीं करनी चाहिए। 

सूर्य देव का होता है अपमान

गेहूं का संबंध सूर्य देव से होता है। अगर आप रोटियां गिनकर बनाएंगे तो सूर्य देव का अपमान होता है। इस वजह से रोटियों को गिनने से बचना चाहिए। 

जीवन में झेलनी पड़ेगी परेशानियां

जिस घर में रोटियां गिनकर बनाई जाती हैं, वहां को लोगों को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, घर में सुख-शांति भी बरकरार नहीं रहती है।

अन्न की होती है कमी

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि रोटियां गिनकर बनाने की वजह से घर में अन्न की कमी होती है। दरअसल, ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं।

धन हानि का खतरा

किचन में रोटियां बनाने से जुड़ी गलतियां करने पर घर में बरकत नहीं होती है। इसके साथ ही, धन हानि का खतरा भी बना रहता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया यहां दिए गए दावों की पुष्टि नहीं करता है।

यहां हमने जाना कि रोटी बनाने के दौरान किन नियमों का पालन करना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

किसी को भी पहनने के लिए देंगे ये 5 चीजें, जीवन होगा बर्बाद