Vastu Tips: रसोई से तुरंत हटा दें ये चीजें, दूर होंगी परेशानियां


By Ekta Sharma27, Dec 2022 04:56 PMnaidunia.com

अशुभ चीजें

वास्तु के अनुसार कुछ चीजें हमें भूलकर भी रसोई में नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने पर आपका जीवन परेशानियों से घिरने लगेगा और बनते काम बिगड़ जाएंगे।

न रखें झाड़ू

झाड़ू मां लक्ष्मी का प्रतीक मानी जाती हैं। झाड़ू को रसोई में रखना अशुभ माना जाता है। इससे परिवार के लोगों की सेहत को नुकसान होता है। साथ ही मां अन्नपूर्णा रूठ जाती हैं।

न रखें दवाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई में दवाएं रखने से घर में नकारात्मकता पैदा होती है। इससे घर में क्लेश, बीमारी और आर्थिक तंगी जैसी परेशानियां बढ़ जाती हैं।

रसोई में शीशा

वास्तु के अनुसार रसोई में शीशा लगाने से आग का प्रतिबिंब बनता है, जिसके कारण जरूरत से ज्यादा ऊर्जा पैदा होता है। इससे घर में परेशानियों का आना-जाना लगा रहता है।

टूटे बर्तन

वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई में टूटे बर्तन नहीं रखना चाहिए। साथ ही किसी भी तरह का कबाड़ या टूटा सामान भी नहीं रखना चाहिए। इससे मां अन्नपूर्णा नाराज होती हैं।

Kareena Saif: करीना-सैफ न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए पहुंचे अपनी फेवरेट जगह