Vastu Tips: घर में मौजूद वास्तु दोष को ऐसे करें दूर, अपनाएं ये खास टिप्स


By Ekta Sharma23, Jan 2023 11:01 PMnaidunia.com

वास्तु दोष

वास्तु दोष लगने पर विकास में अस्थिरता आ जाती है। इसके अलावा, घर में कलह की स्थिति बनी रहती है। परिवार के सदस्यों के बीच अनबन बनी रहती है। इसके लिए वास्तु का सही रहना जरूरी है।

वास्तु दोष दूर करने के उपाय

घर में व्याप्त वास्तु दोष को दूर करने के लिए प्रतिदिन संध्याकाल में घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में दीप जलाकर आरती करें। इसके पश्चात, दीप को उस दिशा में किसी जगह पर रख दें।

आर्थिक परेशानी

अगर आप आर्थिक परेशानी से गुजर रहे हैं, तो घर के मुख्य द्वार पर रात के समय एक पात्र में पानी थोड़ा सा नमक मिलाकर रख दें। अगली सुबह पानी को किसी चौराहे पर फेंक दें। इससे वास्तु दोष दूर होता है।

नकारात्मक ऊर्जा

वास्तु दोष को दूर करने के लिए रोजाना सुबह में पानी में नमक मिलाकर घर में पोछा लगाएं। इस उपाय को करने से भी वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही नेगेटिव एनर्जी दूर होती है।

स्वास्तिक चिन्ह

वास्तु जानकारों की मानें तो घर में व्याप्त वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक जरूर बनाएं। सिंदूर और घी से स्वास्तिक बनाएं। इस उपाय को अपनाने से भी वास्तु दोष दूर होता है।

Budh Gochar: फरवरी के पहले सप्ताह में होगा बुध गोचर, इन राशियों को मिलेगा लाभ