वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर के अंदर कुछ जीवों का आना शुभ होता है। इनके नजर आने से धन आगमन का संकेत मिलता है।
वास्तु की मानें ये जीव आपको अपने घर में नजर आते हैं तो समझ लें कि आप अमीर बनने वाले हैं। इतना ही नहीं, पैसों की किल्लत का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।
यदि आपको घर में काली चींटियों का झुंड नजर आता है तो यह एक शुभ संकेत है। वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि चीटियों का नजर आना धन आगमन की ओर इशारा करता है।
ऐसा माना जाता है कि काली चीटियों का झुंड किसी खाने की चीज पर टूट पड़ता है तो समझ जाएं कि आपकी किस्मत बेहद जल्द चमकने वाली है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिस जगह पर काली चीटियां नजर आती हैं, वहां पर धन की देवी मां लक्ष्मी वास करती हैं।
यदि घर के छज्जे या आंगन में चिड़िया या कबूतर ने अपना घोंसला बना लिया है तो यह भी एक शुभ संकेत है। इससे पता चलता है कि आपके जीवन में आने वाली परेशानियां दूर हो जाएंगी।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में काली चीटियों का झुंड और कबूतर का घोंसला नजर आना शुभ होता है। इन दोनों संकेतों के नजर आने पर व्यक्ति को पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
यहां दी गई जानकारी धार्मिक और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
घर में कुछ जीव का नजर आना शुभ माना जाता है। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ