घर में लगाएं ये 5 पौधे, लक्ष्मी की बरसेगी कृपा


By Sahil09, Jul 2023 10:00 AMnaidunia.com

वास्तु

वास्तु शास्त्र में हर चीज का कुछ खास महत्व होता है। बेहतरीन और सुखद जीवन के लिए वास्तु के उपाय अपनाए जाते हैं।

पौधे

पेड़-पौधे इंसानों की ऑक्सीजन की आवश्यकता को पूरा करने का काम करते हैं। वास्तु के मुताबिक, घर के दरवाजे पर कुछ पौधों को लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

सुख-समृद्धि के लिए पौधे

सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी करने के इच्छुक लोगों की मदद कुछ पौधे कर सकते हैं। जी हां, वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों का जिक्र किया गया है, जिन्हें लागने से आपको धन लाभ हो सकता है।

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे में देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है। वास्तु में कहा गया है कि अगर आपके घर के दरवाजे पर तुलसी का पौधा होता है तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

जैस्मिन का पौधा

अगर आप अपने घर में धन का आगमन बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए घर के मुख्य द्वार पर जैस्मिन यानी चमेली का पौधा लगा लें।

पाम ट्री

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पाम ट्री घर में फैले तनावपूर्ण माहौल को दूर करने में मददगार होता है। इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाने से परिवार में चल रहा तनाव समाप्त हो जाएगा।

मनी प्लांट

मनी प्लांट को धन आकर्षित करने के लिए जाना जाता है। घर के एंट्री गेट पर इसे लगाने से धन के साथ ही सुख-समृद्धि में भी इजाफा होगा।

फर्न प्लांट

वास्तु शास्त्र में फर्न प्लांट के बारे में कहा गया है कि यह गुड लक का प्रतीक होता है। घर के मुख्य द्वार पर फर्न प्लांट लगाने से पूरे घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मलमास में न खाएं ये चीजें, होगा नुकसान