वास्तु शास्त्र में ऐसी न जाने कितनी ही चीजों के बारे में वर्णन किया गया है, जो व्यक्ति की किस्मत पलट सकता है।
कहा जाता है कि मां लक्ष्मी उसी स्थान पर निवास करती है, जहां सकारात्मक ऊर्जा का निवास होता है।
कई बार व्यक्ति कड़ी मेहनत करने के बावजूद अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाता।
ऐसे में वास्तु के कुछ नियमों को अपनाकर आसानी से करोड़पति बना जा सकता है। इसमें आपको सिर्फ कुछ बातों को ध्यान रखना है।
ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि शाम के समय कुछ चीजों का दान करने से व्यक्ति कंगाल हो सकता है।
इन चीजों में दूध, दही, नमक और तेल आदि शामिल है। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
वास्तुशास्त्र में बिस्तर पर बैठकर खाना खाना गलत माना गया है। ऐसा करने से घर में रहने वालों का भाग्य रूठ जाता है।
ऐसे में आप टेबल-चेयर पर बैठकर खाना खा सकते हैं या फिर रसोई घर में भी खा सकते हैं। लेकिन बिस्तर पर बैठकर खाने से बचें।
शास्त्रों में बताया गया है कि मां लक्ष्मी घर के मुख्य द्वार से ही घर में प्रवेश करती हैं। ऐसे में घर के मुख्य द्वार पर कूड़ेदान, जूते-चप्पल या फिर खराब समान भूलकर भी न रखें।