Vastu Tips: आर्थिक तंगी से मिलेगी राहत, बस रखें इन बातों का ध्यान


By Sahil24, Jul 2023 01:41 PMnaidunia.com

वास्तु

वास्तु शास्त्र को घर की सुख-शांति के लिए उपयोगी माना जाता है। इसमें उल्लेखित बातों को फॉलो करने से आर्थिक लाभ भी होता है।

पैसों के लिए वास्तु

हर किसी की इच्छा ज्यादा पैसे कमाने की होती है, लेकिन घर में बरकत न होने से पैसों को बचा पाना मुश्किल हो जाता है।

सुख-शांति के लिए वास्तु

घर में सकारात्मक माहौल और पैसों की तंगी को दूर रखने के लिए आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए। चलिए जान लेते हैं इन बातों के बारे में।

उत्तर दिशा

सभी दिशाओं में से उत्तर दिशा शुभ होती है, क्योंकि इस दिशा में देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इसलिए आपको अपने घर की उत्तर दिशा को दोष मुक्त रखना चाहिए।

घर को रखें साफ

वास्तु की मानें तो अपने घर और ऑफिस को साफ रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

दीवारों के रंग

घर की दीवारों के रंग का भी वास्तु में महत्व माना जाता है। सुख-समृद्धि के लिए ग्रीन, पर्पल, गोल्डन कलर के रंगों का प्रयोग घर की सजावट के लिए करना चाहिए।

पौधे लगाएं

घर में पौधे लगाने से सकारात्मक माहौल बना रहता है। आर्थिक तरक्की के लिए मनी प्लांट, बैंबू प्लांट जैसे पौधों को जरूर लगाना चाहिए।

घर में लगाएं ये मूर्ति

शुभ परिणाम की प्राप्ति के लिए घर की उत्तर दिशा में कुबेर की तस्वीर लगानी चाहिए। वास्तु में ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर के मुख्य द्वार पर चप्पल-जूते रखना कैसा? जानें