जीवन में सच्चा प्यार पाने की इच्छा सभी की होती है, लेकिन कुछ कारणों की वजह से कुछ लोगों की यह इच्छा अधूरी रह जाती है। मनचाहा प्यार पाने के लिए आप वास्तु शास्त्र के कुछ उपाय अपना सकते हैं।
मनचाहा प्यार पाने के लिए घर के बेडरूम में लव बर्ड्स की तस्वीर लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से सच्चा प्यार मुकम्मल हो जाता है।
कुछ लोग घर में पीले रंग का बल्ब जलाते हैं। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि ऐसा करने से पॉजिटिव एनर्जी नहीं आती है। घर के माहौल को सकारात्मक बनाने के लिए सफेद रोशनी लगाएं।
घर में नेचुरल लाइट यानी बाहर की रोशनी का आना भी जरूरी होता है। माना जाता है कि कमरे में नेचुरल रोशनी आने से जीवन में प्यार बना रहता है।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाने से जिंदगी में प्यार आता है। इसके साथ ही, घर में पॉजिटिव एनर्जी भी आती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दीवारों पर हरा, लाल, केसरी या पीले रंग का कलर न करवाएं। ऐसा करने का बुरा असर व्यक्ति की लव लाइफ पर पड़ता है।
जीवन में प्रेम बढ़ाने के लिए शुक्र ग्रह को मजबूत करें। माना जाता है कि इस ग्रह के कमजोर होने पर व्यक्ति के जीवन में प्यार नहीं आता है।
यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
सच्चा प्यार पाने के उपायों को लेकर यहां हमने बात की। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ