Vastu Dosh: बाथरूम में रखें ये चीज, दूर होगी नकारात्मकता


By Prakhar Pandey28, Sep 2023 04:26 PMnaidunia.com

वास्तु दोष

घर में वास्तु दोष होने पर घर की खुशियां छिन जाती है। आइए जानते है घर की नकारात्मकता दूर करने के लिए आपको क्या काम करने चाहिए।

घर में वास्तु

घर का बाथरुम अगर सही दिशा में न हो तो नकारात्मकता का प्रवाह बढ़ता है। घर में वास्तु दोष होने पर घर में रहने वाले लोगों पर इसका असर होता है।

वास्तु नियम

वास्तु नियमों का पालन करने से घर-परिवार में खुशहाली आती है। अगर घर में चीजों को गलत तरीके से रखा जाता हैं तो अशुभ घटनाएं होती है।

खड़ा नमक

बाथरूम से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए खड़ा नमक रखना चाहिए। आप अपने बाथरूम के किसी कोने में 1 कटोरी खड़ा नमक रख दीजिए।

महीने दर महीने

हर महीने बाथरूम में रखें नमक को बदलते रहें। इस उपाय को करने से घर का वास्तु दोष दूर होता है।

नीले रंग की बाल्टी

बाथरूम से वास्तु दोष दूर करने के लिए नीले रंग की बाल्टी रखनी चाहिए। ऐसा करने से बाथरूम से जुड़े वास्तु समस्या दूर होती है।

गहरे रंग की टाइल्स

घर के बाथरूम में कभी भी गहरे रंग की टाइल्स नहीं लगानी चाहिए। साथ ही, बाथरूम की दीवारों पर भी गहरा रंग नहीं लगाना चाहिए।

कराएं ये रंग

बाथरूम में हमेशा दीवारों पर हल्का रंग लगाना चाहिए। ऐसा करने से भी वास्तु दोष दूर होता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

1 अक्टूबर से शुरू होंगे इन राशियों के सुनहरे दिन